० बीएलओ ने पौने दो करोड़ गणना पत्रक बांट दी
० कांग्रेस एवं भाजपा के लिए बना सिरदर्द
रायपुर, 15 नवंबर (आरएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर को लेकर गणना पत्रक इस समय बीएलओ द्वारा घर घर में बांटे जा रहे है लेकिन अब गणना पत्रक को लेकर यहां पर कई सवाल पैदा होते जा र हे है इसमें 2003 की मतदाता सूची की पूर्ण विवरण देना है। जिसकों लेकर अब मतदाता भी भ्रम की स्थिति में आ गये है।
मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस समय छग सहित अन्य राज्यों में एसआईआर मतगणना गहन पुनरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है लेकिन इसमें कई सारे विवरण मांगे गये हैं। बीएलओ द्वारा यहां पर 32 प्रतिशत मतदाओं को गणना पत्रक दिया जा चुका है। प्रदेश के सभी मतदाताओं को बीएलओ घर घर पहुंचकर यह फार्म दे रहे हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा इसके मतदाता सूची को लेकर है। मतादाता को 2003 में मतदाता सूची का विवरण मांगा गया है। जिसके चलते अब मतदाता भ्रमित हो गये हैं।
मतदाताओं के अनुसार पहले रायपुर शहर में 2003 में रायपुर शहर और ग्रामीण दो विधानसभा क्षेत्र होते थे। जबकि अब चार विधानसभा क्षेत्र उत्तर दक्षिण, पश्चिम, ग्रामीण क्षेत्र हो गया है। इन सभी विस की सीमा अलग अलग हो गई है। इस समय मतदाता सूची 2003 में नाम खोजने के लिए लोग कंप्यूटर तथा इंटरनेट का सहारा ले रहे है। यह काम अब भाजपा तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लिए सिरदर्द बनते जा रहे है। जिससे मतदाता परेशान हो गये है।
शर्मा
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

