0 हिरमे वेको बने जिले के पहले धान बेचने वाले किसान
सुकमा, 15 नवंबर (आरएनएस)। प्रदेश के अन्नदाताओं के श्रम को सम्मान देते हुए, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना का शुभारंभ आज सुकमा में भव्य रूप से किया गया। केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने एकदिवसीय सुकमा दौरे के दौरान, धान खरीदी केंद्र सुकमा में हितग्राही हिरमे वेको पति फगनू के द्वारा लाए गए धान की खरीदी कर इस योजना का विधिवत श्रीगणेश किया। इस अवसर पर विधायक टेकाम ने हितग्राही से धान खरीदी के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
विश्वास और मेहनत का उत्सव
धान खरीदी के प्रथम दिवस की सुनहरी शुरुआत को किसान भाइयों की अथक मेहनत और सरकार के प्रति उनके अटूट विश्वास का उत्सव बताते हुए, विधायक टेकाम ने कहा, छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं।
श्रीमती हिरमे वेको बने पहले किसान
जिला मुख्यालय सुकमा के किसान हिरमे वेको 50 क्विंटल धान लेकर खरीदी केंद्र पहुंची थीं, जिससे यह शुभारंभ कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण बन गया। पहले दिन, सुकमा जिले के सुकमा और कोडरीपाल धान उपार्जन केंद्र में कुल 3 टोकन पर 230 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई, जो योजना के प्रति किसानों के उत्साह को दर्शाता है।
व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध खरीदी
विधायक नीलकंठ टेकाम ने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में आधारभूत व्यवस्थाएँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हर किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर सके।
मुख्य विशेषताएं
किसानों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कई तकनीकी पहल लागू की हैं, जिनमें तुँहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप, कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार का संकल्प
छत्तीसगढ़ की समृद्धि का यह सफर, किसानों के अटूट विश्वास की रोशनी के साथ, आज फिर एक नई उम्मीद लेकर आगे बढ़ा है।
इस अवसर पर कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, अपर कलेक्टर गजेन्द्र ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य माड़े बारसे तथा अन्य जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

