नई दिल्ली ,15 नवंबर(आरएनएस)। दिल्ली के लाल किले के पास आत्मघाती कार धमाका करने वाले जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी उमर मोहम्मद को अब नए ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज में डॉक्टर की पोशाक में देखा गया है। सामने आई यह तस्वीर धमाके से कुछ घंटे पहले हरियाणा के फरीदाबाद की एक मोबाइल दुकान की है, जहाँ उमर सामान्य ग्राहक की तरह दो मोबाइल लेकर घूमता नजर आता है।
डॉक्टर का कोट पहनकर घूम रहा यह आतंकी उसी सफेद हुंडई द्ब20 कार का चालक था, जो लाल किले की रेड लाइट के पास विस्फोट होने पर चकनाचूर हो गई। इस धमाके में उमर की मौके पर मौत हो गई थी।
फरीदाबाद में ‘सफेदपोशÓ मॉड्यूल का पर्दाफाश
जांच एजेंसियों ने फरीदाबाद में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक ‘सफेदपोशÓ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जांच के दौरान सामने आए फुटेज में उमर के पास दो मोबाइल फोन थे, जबकि ब्लास्ट साइट से कोई फोन बरामद नहीं हुआ, जिससे उसके नेटवर्क और साजिश को लेकर कई नए संदेह उभरे हैं। एजेंसियों को शक है कि डॉक्टर की वेशभूषा आतंकी गतिविधियों को छिपाने और आसानी से आवाजाही के लिए इस्तेमाल की गई थी। अभी उसके मॉड्यूल से जुड़े कई और संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
आतंकी उमर मोहम्मद का जन्म 1989 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ था। वह फरीदाबाद के अल-फ़लाह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था, जिस पर अब कई अन्य डॉक्टरों के साथ आतंकवाद के आरोपों की जांच चल रही है।
ष्ठहृ्र टेस्ट से डेड बॉडी का चला पता
सीसीटीवी फुटेज का उपयोग करते हुए, पुलिस ने 10 नवंबर को दिल्ली के चांदनी चौक तक जाते समय उसके पूरे मार्ग का पता लगा लिया था। डीएनए परीक्षण के बाद उसकी डेड बॉडी की पहचान की पुष्टि हुई थी।
विश्वविद्यालय में काम करते हुए खरीदी थी कार
आतंकी मोहम्मद अल फलाह विश्वविद्यालय में काम करते हुए, उसने 29 अक्टूबर को शहर के एक डीलर से द्ब20 कार खरीदी थी। उसने उसी दिन प्रदूषण जांच के लिए इसे निकाला था और फिर अगले 12 दिनों तक इसे वहीं पार्क किया था।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

