सीएमएचओ कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई
रतलाम, आरएनएस, 15 नवंबर?। रतलाम जिले में नवजात शिशु सप्ताह का आयोजन 15 नवंबर से 21 नवंबर तक किया जा रहा है । विकासखंड के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि इस वर्ष की थीम नवजात सुरक्षा हर स्पर्श , हर बार, हर शिशु के लिए निर्धारित की गई है। इस वर्ष की थीम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वास्थ्यकर्मी, माता-पिता और स्वास्थ्य संस्था सभी स्तरों पर हर प्रक्रिया और हर स्पर्श में सुरक्षा बनाए रखें। इसी उद्देश्य से नवजात सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु गतिविधियों की श्रृंखला निर्धारित की गई है, जिनमें संक्रमण नियंत्रण, दवाओं के सुरक्षित उपयोग, निदान की गुणवत्ता सुधार, तथा परिवार की सहभागिता को बढ़ावा देना शामिल है। ये प्रयास संस्था एवं समुदाय दोनों स्तरों पर नवजात देखभाल को अधिक सुरक्षित बनाने हेतु किए जाएंगे। राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 2025 के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय , संस्था आधारित एवं समुदाय आधारित गतिविधियां की जाएगी।
राज्य स्तर पर एस एन सी यू एवं एनबीएसयू के संबंध में वेबीनार , मेडिकल कॉलेज स्तर पर एसएनसीयू से डिस्चार्ज शिशुओं का फॉलोअप एवं टेलीमेडिसिन प्रणाली का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन, जिला स्तर पर विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों एवं संस्था प्रभारी का उन्मुखीकरण , नवजात सुरक्षा, औषधि सुरक्षा एवं नैदानिक प्रोटोकॉल , संस्था आधारित गतिविधियों के अंतर्गत प्रसव कक्ष एस एन सी यू एवं एन बी एस यू के स्टाफ हेतु परिवार सहभागिता देखभाल पर सत्रों का आयोजन , रूमिंग इन अवधारणा का क्रियान्वयन , ताकि माताएं संपूर्ण भर्ती अवधि के दौरान अपने नवजात शिशु के साथ रह सके,, एसएनसीयू एमएनसी , एनबीएसयू , प्रसूति वार्ड , ओपीडी एवं एनआरसी का मुस्कान एसेसमेंट, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट ड्राइव , पेडियाट्रिक डोज एवं औषधीय के तर्कसंगत उपयोग पर प्रशिक्षण , समुदाय आधारित गतिविधियों के अंतर्गत जन जागरूकता सत्र , स्वच्छता औषधि सेवन , स्वास्थ्य चर्चा , जन आरोग्य समिति एवं महिला आरोग्य समिति की बैठकों में स्तनपान हाथ धोने की प्रक्रिया , गृह आधारित कंगारू केयर देखभाल , आशा के माध्यम से सामुदायिक स्तर पर एस एन सी यू से डिस्चार्ज सभी बच्चों का 100त्न फॉलो अप , समस्त सी एच ओ द्वारा बच्चों का फॉलो अप , नवजात देखभाल पर सामुदायिक वीडियो का संकलन एवं दस्तावेजीकरण आदि गतिविधियों की जाएगी। कार्यक्रम के संबंध में प्रारंभिक जानकारी के उपरांत विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

