– 151 व्यंजनों से भैरव जी का महाभोग, भव्य रथ यात्रा और हवन का आयोजन
रतलाम, आरएनएस, 16, नवम्बर। रतलाम के कोमल नगर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में काल भैरव अष्टमी का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन श्री सोनाणा खेतलाजी जुनी धाम की ज्योत से प्रतिष्ठित सोनाणा खेतलाजी सिद्धेश्वर भैरव देव के प्रांगण में, खेतला भैरव जी के अनन्य उपासक प्रमोद कुमार जैन सालेचा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में खेतला भैरव जी को 151 विशेष व्यंजनों का महाभोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत खेतलाजी भैरव जी एवं मां अंबिका की भव्य रथ यात्रा से हुई। इसके लाभार्थी ऋषभ रतनलाल कटारिया रहे। यात्रा के दौरान हीराचंद जैन सालेचा ओरा परिवार और सैलाना के प्रमोद, संदीप, पीयूष व विपिन सालेचा परिवार ने छप्पन भोग लेकर उल्लासपूर्वक नृत्य करते हुए भगवान को अर्पित किया। इस रथयात्रा में पंचेड़ खेतलाजी धाम के गादीपति राहुल कोठारी, माताजी भक्त महावीर सकलेचा, खेतलाजी भक्त अभिनव जैन राजगढ़, शिवम सोलंकी, शुभम मूणत सहित अनेक श्रद्धालुओं का सानिध्य रहा। इस अवसर पर सर्व कार्य सिद्धि के लिए पिसता बाई कन्हैयालाल जी श्रीमाल परिवार की ओर से भैरव जी का हवन कराया गया। महाआरती के पश्चात सभी भक्तों के लिए विशेष प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसके लाभार्थी धीरज जी, विजय जी, वीरेश जी, मिनी जी (निमंत्रण परिवार) तथा धनसुख जी सुराणा परिवार (सैलाना) रहे।
विभिन्न शहरों से पहुंचे श्रद्धालु
प्रमोद कुमार जैन सालेचा के मार्गदर्शन में संपन्न इस कार्यक्रम में बदनावर, राजगढ़, खाचरोद, लाबरिया, इंदौर, उज्जैन, पचलाना, पेटलावद, थांदला, सैलाना, धामनोद, पंचेड सहित अनेक स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।खेतलाजी जुनीधाम भक्त मंडल और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर समिति द्वारा सभी आगंतुक भक्तों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

