रतलाम, आरएनएस, 16, नवम्बर। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला शाखा रतलाम के पदाधिकारी एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला चिकित्सालय शिव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला शाखा की वर्तमान कार्यकारिणी के कार्यकाल के समाप्त होने पर नवीन कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया । जिसमें संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एस.बी.सिंह के अनुमोदना पर पूर्व प्रदेश उप प्रांतीय अध्यक्ष एवं संरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला की सहमति से नवीन जिला अध्यक्ष के पद पर रवि गुर्जर के नाम की सर्व सहमति से घोषणा की गई । साथ ही आशा व्यक्त की गई है कि शीघ्र ही जिला शाखा समिति का गठन कर संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।
वहीं वर्तमान जिला अध्यक्ष सुशील शुक्ला के सेवानिवृत्ति होने पर बैठक में जिला शाखा द्वारा पुष्पहार से सम्मान किया गया तथा 28 नवंबर को जिला चिकित्सालय परिसर में श्री शुक्ला के सेवानिवृत्ति समारोह को आयोजित किये जाने की कार्य योजना को भी अंतिम स्वरूप दिया गया।
बैैठक में उपस्थित मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राजेंद्र सिंह चौहान, रवीन्द्र सिंह तंवर, सुशील शुक्ला, अनिल राठौर, रवि गुर्जर, दुष्यंत पुरोहित, सूबेदार सिंह राजपुरोहित, बलदेव सोलंकी, संजय बेनावत, प्रमोद पाटीदार, अनुज, मांगीलाल जी इत्यादि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने रवि गुर्जर का पुष्प हार से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

