-आदिवासी समुदाय और जंगल एक-दूसरे से अलग नहीं किए जा सकते
-गरीब, आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे
-फॉरेस्ट जमीन पर खेती कर रहे गरीबों को बेदखल नहीं किया जाएगा, नोटिसों की जांच होगी
-बहनों की जिंदगी बदलना हमारा संकल्प
हर गरीब को पक्का मकान, हमारा लक्ष्य
-नकली खाद-बीज के खिलाफ कड़ा कानून लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी
-शिवराज सिंह चौहान।
भोपाल 16 नवंबर (आरएनएस)। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र की सिलवानी विधानसभा में पहुंचें। यहां शिवराज सिंह, जनजातीय गौरव दिवस, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गृह प्रवेश और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को समर्पित पदयात्रा में शामिल हुए। वहीं शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के ग्राम नारायणपुर में आयोजित विभागीय स्टाल और प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

