भोपाल 16 नवंबर (आरएनएस)।केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में महापौर मालती राय ने पालीवाल हॉस्पिटल का उद्घाटन किया।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जेल रोड करोंद स्थित पालीवाल हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर मालती राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, क्षेत्रीय पार्षद रीता विश्वकर्मा के अलावा डॉ जे.पी.पालीवाल एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

