दतिया 16 नवंबर (आरएनएस)। आपने आशीर्वाद देकर मुझे विधायक बनने का जो अवसर मुझे दिया है उसके लिये मैं आजीवन आप लोगों का आभारी रहूंगा। यह बात सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने बहु प्रतीक्षित लोक निर्माण विभाग से बनने वाली एक करोड़ 41 लाख 42 हजार की लागत से निर्मित होने वाले नीमडांढा से किटाना रोड के भूमि पूजन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। इस दौरान उन्होने कहा कि यह रोड अति आवश्यक थी, जब भी मैं यहाँ आता था इसकी मांग होती थी और जरूरत भी कुछ ज्यादा थी। अब इसके बनने से मंगरौल से सीधे रुहेरा पहुंचने में यह सड़क बहुत सहायक होगी। पहले तो लोक निर्माण विभाग की सड़कें न होने से विभाग ही यहाँ से चला गया था मैंने शासन को पत्राचार किया है कि विभाग का सब डिवीजन पुन: सेंवढा में खोला जाये। उन्होंने कहा कि वभाग के आने से सडकों का रख रखाव तथा नई सड़कों की पूरी संभावनाएं रहेंगी और लगातार सड़क निर्माण कार्य अपनी विधानसभा में स्वीकृत होते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा विकास कार्यों के लिये भरपूर बजट दिया जा रहा है। क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोडी जायेगी, उन्होंने इस अवसर पर रोड के ठेकेदार को सख्त हिदायत दी की रोड गुणवत्तापूर्ण बने गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए, ताकि लंबे समय तक यह रोड जनहित में काम आये।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल सेवड़ा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी के अलावा प्रवीण गोस्वामी, मनमोहन दीक्षित, धीरेंद उदैनियां,चंद्रपाल सिंह भदोरिया, करू यादव, राम लखन सिंह, भवानी मांझी, कल्लू यादव ,मुन्ना बघेल, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी राजकुमार मिश्रा, रवि सारस्वत, ठेकेदार वीर भदौरिया, गिरिराज भदौरिया, दीपक सोनी,संदीप तोमर, कृपाल सिंह चौहान, राकेश सिंह चौहान,राकेश सिंह गौर, बादशाह सिंह चौहान ,गोटे सिंह चौहान, अनु चौहान वकील साहब, प्रधान सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, रामू चौहान ,अभिलाख सिंह चौहान, महादेव सिंह परमार, किशन सिंह परमार, संग्राम सिंह चौहान, शैलेंद्र परमार, जीतू चौहान, सविंद्र सिंह चौहान, वीरेन्द्र सिंह गौर आदि उपस्थित रहे।

