दतिया 16 नवंबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विधानसभा निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। किंतु तहसीलदार गोराघाट जगदीश प्रसाद घनघौरिया आज 16 नवंबर 2025 को बिना किसी पूर्व सूचना के अपने मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।
उक्त अनुपस्थिति के कारण निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण बैठकें प्रभावित हुईं, जबकि आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी अधिकारी का मुख्यालय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही मानी जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दतिया संतोष तिवारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख है कि नायब तहसीलदार घनश्याम प्रसाद घनघौरिय की इस लापरवाही से निर्वाचन कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई। इसी आधार पर उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण एवं अपील) नियम 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। प्रकरण का प्रतिवेदन कलेक्टर दतिया को प्रेषित कर दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

