सीहोर 16 नवंबर (आरएनएस)। शहर के बीएसआई मैदान पर खेली जा रही कृष्णा ट्राफी में रविवार को खेले गए एक मुकाबले में साइबेरिया पैंथर ने कृष्णा ब्लास्टर को 28 रन से हराया। इस मैच में गौरव पिचोनिया ने पैंथर की ओर से 85 गेंद पर 150 रन की विस्फोटक पारी खेली, इसके अलावा नीरज मेहरा ने 43 रन बनाए।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी साइबेरिया पैंथर ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 312 रन बनाए थे। इस मैच में नीरज मेहरा ने 43 रन, गौरव पिचोनिया ने 85 गेंद पर छह छक्कों की मदद से 150 रन, पियुष ने 19 रन, अतुल त्रिवेदी-कृष्णा ने 25-25 रन की पारी खेली। वहीं कृष्णा ब्लास्टर की ओर से आशीष, कनक, मयंक, वीरु वर्मा ने 1-1 विकेट और आदित्य अग्रवाल ने 2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृष्णा ब्लास्टर ने निर्धारित 35 ओवर 284 रन बनाए, इसमें वीरु वर्मा ने 44 रन की कप्तानी पारी, आदित्य ने 63 रन, विकास ने 49 रन, कमलेश पारोचे ने 43 रन, संजय पेशवानी ने 12 रन और भविष्य त्यागी ने 23 रन बनाए थे। इधर साइबेरिया पैंथर की ओर से आलराउंडर गौरव पिचोनिया ने तीन विकेट, फरहान, अभिषेक और अतुल त्रिवेदी ने 1-1 विकेट हासिल किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

