अयोध्या 17 नवंबर (आरएनएस )। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उदघाटन दिनांक 18 नवंबर को होगा। अवध विश्वविद्यालय कीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उदघाटन विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ.बिजेंद्र सिंह करेगें। क्रीड़ा परिषद के सचिव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेगें। यह प्रतियोगिता 18 नवम्बर से 21 नवम्बर तक डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम डाभा सेमर में आयोजित होगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

