अयोध्या 17 नवंबर (आरएनएस )। भवदीय पब्लिक स्कूल में आयोजित भव्य समारोह में प्राण फाउंडेशन द्वारा 150 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। फाउंडेशन प्रति वर्ष लिखित परीक्षा आयोजित करता है, जिसके माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रतिवर्ष 6000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में प्राण फाउंडेशन के संस्थापक प्रो. विकास पांडेय उपस्थित रहे, जो वर्तमान में जापान के ओसाका विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। समारोह का संचालन वंदना तिवारी ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक सिंह (प्रबंधक, शिव नारायण बालिका इंटर कॉलेज), डॉ. शिव कुमार मिश्र (प्रधानाचार्य, राजा करण वैदिक इंटर कॉलेज), रवि तिवारी (क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख, भाजपा) तथा अंकित भारतीय (विभाग संगठन मंत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अयोध्या) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फाउंडेशन के विभिन्न ब्लॉकों के संयोजककृउमेश वर्मा, कपिलदेव वर्मा, श्री प्रकाश पाठक, शिव बहादुर पाठक, अंजनी कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, अंकित प्रभाकर, अंकुर सिंह, सुशील पाठक और संजय सिंहकृने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विपिन पांडेय, संजय अग्रहरी और विजय प्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

