-राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद
अयोध्या 17 नवंबर (आरएनएस )। राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा और विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष नेतृत्वकर्ताओं में शामिल रहे अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी मंदिर पर भाजपा नेताओं ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने उनके त्याग, तप और राष्ट्रीय-धार्मिक चेतना के लिए किए गए योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेश जायसवाल व राजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से कहा की उनका जीवन सदैव हिंदू एकता और उत्थान के लिए समर्पित रहा अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में भी उनकी अग्रणी भूमिका रही जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश गुप्त, पूर्व नगर कोषाध्यक्ष तेजिंदर पाल सिंह ट्विंकल ,भाजपा नेता अजीत सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार पांडे,रमेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव ,मनोज वैश, अजय ओझा प्रभात सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

