अयोध्या 17 नवंबर (आरएनएस )। श्री नि:शुल्क गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय की प्रबंध समिति का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर हनुमानगढ़ी के महंत नागा रामकुमार दास व प्रबंधक (मुख्य अधिष्ठाता) पद पर उद्यमी व समाजसेवी अन्जनी गर्ग को निर्वाचित किया गया । इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंह, मंत्री पद पर उमा दयाल मिश्र, उपमंत्री पद हेतु दान बहादर सिंह, सहायक अधिष्ठाता पर अवधेश आर्य, कुलपति पद हेतु विनय कुमार मनूचा, कोषाध्यक्ष पद के लिए नूतन गर्ग, मुख्य संरक्षक पर सर्वादीन तिवारी व पुस्तकलाध्यक्ष पद हेतु हरिवंश पांडेय निर्वाचित किए गए। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्यों ने महाविद्यालय के उन्नयन का संकल्य लिया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

