मीरजापुर 17 नवंबर (आरएनएस )। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पूर्व जिला महामंत्री केदारनाथ जायसवाल के आवास पर संगठन के महिला संभाग की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चारु चौधरी का आगमन हुआ। जहां उन्होंने वैश्य-व्यापारी समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे समाज का योगदान देश को मजबूत करने के लिए और देश की आर्थिक संरचना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। महिलाओं को जागरुक होकर तमाम क्षेत्रों में आगे आने की आवश्यकता है। महिलाओं के शिक्षित प्रशिक्षित होकर आगे आने से कई पीढिय़ां दुरुस्त होती है। युवाओं का भविष्य निखरता है मां बच्चों का निर्माण करने की सबसे बड़ी पाठशाला है। हमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है, महिलाओं की भागीदारी से परिवार, समाज, प्रदेश और देश मजबूत होगा। आधी आबादी को प्रतिनिधित्व मिलना प्रगति का सूचक होगा और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं के आगे बढऩे से विकसित व समृद्ध परिवार और समाज का निर्माण होता है। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि, जिला अध्यक्ष ताराचंद अग्रहरि, महिला प्रदेश मंत्री उमा बरनवाल, नीता जायसवाल, डॉ जे.के. जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, पूजा केसरी, शारदा प्रसाद जायसवाल, जयपाल चंद्र, अनुज उमर, हिमांशु, अंकित, डॉ मंजू लता, स्वाति माला, मुकेश अग्रहरि, द्वारिका साहू, राकेश जायसवाल, बीना जायसवाल, ओमप्रकाश, अमरेश चंद, आर्यन केशरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

