-प्रतिभागी किये गये पुरस्कृत
मीरजापुर 17 नवंबर (आरएनएस )। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों की जनपद स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी एवं नवप्रवर्तन पर वैज्ञानिक व्याख्यान विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौडिय़ा कला अदलहाट में आयोजित किया गया। नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन सिद्धार्थ मिश्रा खंड विकास अधिकारी नारायनपुर एवं प्रधानाचार्या विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौडिय़ा कला ने दीप प्रज्ववलित करके किया। नवप्रवर्तन का मूल्यांकन डॉक्टर जय पी राय, डॉक्टर अमितोष कुमार, डॉक्टर यस के गोयल, डॉक्टर तुलसीरामन पी एवं इंजीनियर बिंदु सार कुशवाहा ने किया। प्रधानाचार्या शैल तिवारी ने सभी का स्वागत किया। सुशील कुमार पाण्डेय ने समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेषज्ञ वैज्ञानिको ने नव प्रवर्तन पर व्याख्ययन दिये।मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मिश्रा खंड विकास अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विज्ञान पढऩे के साथ बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना जरूरी है। इसमें जिला विज्ञान क्लब महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम में 26 जुगाडू वैज्ञानिक एवं 38 बाल वैज्ञानिको ने अपने आइडिया के मॉडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में 325 लोगों ने नव प्रवर्तन को देखा। श कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के जुगाड़ू वैज्ञानिक में प्रथम स्थान जय प्रकाश बिंद इलेक्ट्रिक डोर मेट, नागेंद्र विश्वकर्मा ट्रेनप्लेंटिंग एवं वायरिंग मशीन, तृतीय आर्यन प्रसाद फ्रूट पीकर, चौथा स्थान लक्षण धारी की बाइक, पांचवा स्थान सुभाष सिंह का सौर भट्टी, शिवांशु राज आनंद रो स्प्येर, छटवा स्थान नीलम देवी का मजदूर मित्र, आठवें स्थान पर सौर वाटर फायर चयनित किया गया। जय प्रकाश बिंद का इलेक्ट्रिक डोर मेट पेटेंट के लिए चयनित किया गया। विद्यार्थी वर्ग में प्रीतम कुमार मुली धोने की मशीन, निष्ठा सिंह निश टूल, राम बाबू का इंटेंट रोप मेकर, हिमांशु शर्मा का उपले बनाने की मशीन, सौरभ विश्वकर्मा का मॉडल चयनित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

