मडि़हान, मीरजापुर 17 नवंबर (आरएनएस ) मडि़हान के तीसुही स्थित ओम साईं विंध्य कॉलेज ऑफ फार्मेसी में भव्य रूप से युवोत्सव समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन डॉ जगदीश सिंह पटेल उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि डॉ पटेल नें बताया कि फॉर्मेसी एक ऐसा फील्ड है जहां स्वरोजगार के साथ साथ दूसरों को भी रोजगार दिया जा सकता है। उन्होंने सभी बच्चों को अच्छे से अपने पढ़ाई के क्षेत्र में पूरी मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी। जहां उपस्थित बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। तथा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वीं जयंती पर पदयात्रा भी निकाला गया। बीफार्मा और डीफार्मा के बच्चों द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मिस्टर फेयरवेल का खिताब निलेश पटेल तो वहीं मिस फेयरवेल का खिताब सान्या दुबे ने अपने नाम किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य शिखा तिवारी, चौधरी आशीष सिंह, राहुल सिंह, राघवेंद्र सिंह, चंद्रेश मौर्य, अंकित मिश्रा, प्रतीक विश्वकर्मा, रोहित सिंह, कृष्णा अग्रहरि, अवनिका मिश्रा सहित कॉलेज के बच्चे उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

