मीरजापुर 17 नवंबर (आरएनएस )। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंभीरापुर गांव निवासी 38 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में बीती रात मौत हो गई। पुलिस शव के पीएम के लिए मध्यप्रदेश के मऊगंज लेकर गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के गंभीरापुर गांव निवासी हरिभूषण त्रिपाठी के पुत्र भोले दो दिन पहले ट्रक पर आगे बैठ कर रीवा तरफ जा रहे थे। रात के समय ट्रक चालक को झपकी आने से रोड पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसमें बाएं तरफ बैठे भोले गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराकर इलाज कर रहे थे कि रविवार की आधीरात में भोले की मौत हो गई। इलाज के दौरान घायल भोले की मौत होने की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश के मऊगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के मऊगंज वापस मंगवाया। सोमवार को शाम तक पीएम के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार विंध्याचल के शिवपुर में करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

