लालगंज, मीरजापुर 17 नवंबर (आरएनएस )। एनसीसी प्रशिक्षण के नए सत्र की शुरुआत होते ही सोमवार की सुबह बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज का खेल मैदान अनुशासन और उत्साह से भर उठा। छात्र छात्राओं की कतारें, कमांड की गूंज और सधे कदमों की आवाज़ सारा माहौल सैन्य स्फूर्ति का अहसास करा रहा था। सुबेदार हरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पहले ही दिन बुनियादी परेड की कड़ी ड्रिल से रूबरू कराया। उनकी तेज़ कमांड सावधान, विश्राम, दाएं देख, बाएं देख, सलामी शस्त्र पर बच्चे नपे तुले ढंग से अभ्यास करते रहे। हर कमांड को उन्होंने अर्थ, तरीका और तालमेल के साथ समझाते हुए कई दौर तक दोहराया। अभ्यास के दौरान छात्रों की लाइन, चाल और स्वर में एकरूपता दिखने लगी। सुबेदार ने कहा कि एनसीसी केवल परेड का अभ्यास नहीं बल्कि जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का निर्माण करती है। जो अनुशासन मैदान में सीखता है, वह जीवन में कहीं नहीं हारता हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ धर्मजीत सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। एनसीसी प्रभारी निशांत दुबे पूरे समय व्यवस्थाओं में सक्रिय रहे। कमलनयन दुबे और शैलेंद्र सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

