मीरजापुर 17 नवंबर (आरएनएस )। हलिया क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गडबडा शीतला धाम में आगामी अगहन मास में लगने वाले 15 दिवसीय मेले के तैयारी को लेकर सोमवार को अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया है। इस दौरान पंकज शुक्ला ने मंदिर का ताला तोड़कर पैसा निकालने व व्यवस्था मंदिर में पशुधन की अबैध दिवसूली को रोकने मंदिर पर आने वाले मेला सहयोगियों व प्रकाश चंद शुक्ल जो परिवार के ही सदस्य हैं बैठक में उपस्थित नहीं रहते जिसके कारण सहयोग में समस्या आ रही है। जिस पर एसडीएम लालगंज महेंद्र सिंह ने कहा कि यह बैठक आगामी मेले की व्यवस्था की जानकारी के लिए आहूत की गई है उसी पर बात की जाएगी इस संबंध में गलरा निवासी अरुण मिश्रा ने कहा कि पार्किंग स्थल पर सरसों की बुवाई कर दी गई है जिसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्थानीय लोगों ने अलाव जलाने तथा मेला पर क्षेत्र में दर्शनार्थियों के लिए अलाव, विद्युत व्यवस्था की मांग की वही सेफ्टी नदी में बने पुल के बगल क्षतिग्रस्त रपटे को ठीक करने की मांग की। जिस पर उपजिला अधिकारी ने जिला पंचायत द्वारा दूरभाष से संपर्क कर क्षतिग्रस्त रपटे को ठीक करने के लिए कहा विजली के लिये एक्शन से बात कर बिजली व्यवस्था समय रहते करने की बात कही। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार से स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव से शौचालय सफाई की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग के लिए हलिया थाने के उपनिरीक्षक अच्छे लाल से जानकारी ली व समय से सभी को लग कर व्यवस्था करने की बात कही। बताते चलें कि 23 नवंबर व 24 नवंबर को गवयी मेला लगेगा, इसके बाद सहरहवा (बड़ा) मेला है, 30 नवंबर व 1 दिसंबर को बडा मेला लगेगा। इसके बाद 7 दिसंबर व 8 दिसंबर को गवयी मेला लगने के बाद समापन होता है। जिसमें बड़े मेले पर 5 से 6 लाख भक्तों का आना होता है जिसमें लगभग 10 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होती है जिसको लेकर प्रशासन पार्किंग के स्थल पर फसल बोए जाने को लेकर हलाकान है। इस मौके पर तहसीलदार दीक्षा पांडेय,बीडीओ विजयशंकर त्रिपाठी, सुभाष चंद्र शुक्ला, ज्ञान शुक्ला, मंगलदारी मिश्र, दिनेश तिवारी, गडबडा ग्राम प्रधान पान कली सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

