*इसौली विधानसभा में एकता यात्रा में हुए शामिल*
कुड़वार सुल्तानपुर (आरएनएस)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी के अंतर्गत आयोजित एकता यात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री शामिल हुए।एकता यात्रा के बाद उन्होंने अलीगंज कस्बे में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया।
सोमवार को सड़क मार्ग से इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कोटिया मोड़ से एकता यात्रा में सम्मिलित हुए।एकता यात्रा सीधे जनसभा स्थल पहुंची।जहां उपमुख्यमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जनसभा में शामिल हुए।मंच पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्वागत भाषण दिया।उसके बाद सीधे उपमुख्यमंत्री जनता से मुखातिब होते हुए बोले कि पार्टी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र व कृतित्व को जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके 150 वीं जन्म जयंती पर पूरे प्रदेश में एकता यात्रा का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि देश में गुलामी के दौरान गांधी जी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों ने कांग्रेस पार्टी के साथ आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे।आजादी के बाद गांधी जी ने कहा कि अब कांग्रेश पार्टी का कार्य खत्म हुआ लेकिन जो आज की कांग्रेस पार्टी है उसको सत्ता का लालच था।देश के विभाजन के दौरान जब कई रियासतें अलग देश की मांग करने लगी तो सरदार पटेल ने सख्त होते हुए कहा था कि जो भी रियासत अपने देश में शामिल नहीं होंगी उनका कोई महत्व नहीं होगा।पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी लगातार कश्मीर में धारा 370 का विरोध करते रहे।आजादी के बाद कश्मीर में जाने के लिए परमिट लगाई गई थी जिसको तोड़ते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी बिना परमिट के कश्मीर चले गए।उनके विरोध के बाद यह व्यवस्था खत्म हुई।जनसंघ की स्थापना से लेकर बीजेपी गठन तक भाजपा का पार्टी का जो संकल्प पत्र था कि धारा 370 हटाएंगे,35 ए समाप्त करेंगे,अयोध्या में राम मंदिर बनाएंगे।उन सभी संकल्पों को 2014 में मोदी सरकार आने के बाद पूर्ण किया गया।धारा 370 हटाने के पहले विपक्षी पार्टियां कहती थी अगर धारा 370 हटाई गई तो देश में खून की नदिया बहेंगी लेकिन धारा 370 हटी,35 ए खत्म हुआ, राम मंदिर बना कही भी एक मच्छर के बराबर भी खून नहीं गिरा।कांग्रेस पार्टी पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी हर मुद्दे पर देश के खिलाफ ही खड़ी रही।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के इंडोनेशिया दौरे की याद साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जब पूर्व प्रधान मंत्री इंडोनेशिया के दौरे पर गए थे तो उन्होंने देखा कि मुस्लिम देश में रामलीला का भव्य आयोजन हो रहा है तो उन्होंने उस देश के राष्ट्र अध्यक्ष से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हमने उपासना पद्धति बदली है हम अपने पूर्वजों को कैसे भूल सकते है।मोदी सरकार ने जनधन खाते खुलवाए,हर घर उज्ज्वला कनेक्शन दिया।हर घर को स्वच्छ जल देने के लिए हर घर नल योजना गतिमान है।पूर्व की सरकारों में 01 रुपया दिल्ली से चलता था तो 15 पैसे लाभार्थी तक पहुंचता था लेकिन मोदी सरकार में सीधे 01 रुपया लाभार्थी तक पहुंचता है।उन्होंने कायाकल्प,नकल विहीन परीक्षा,ग्राम सचिवालय,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकार की उपलब्धता गिनाई। सपा पर हमलावर होते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया होते थे अब वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कालेज है पूरे प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज है जिन जिलों में अभी नहीं बने है वहां भी जल्द बन जाएंगे पूर्व की सरकार में पूरे प्रदेश में कुल 18 मेडिकल कालेज थे।सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि पहले बेटियां शाम होने से पहले घर आ जाती थी आज की योगी सरकार में उन्हें किसी से खतरा नहीं।आतंकवाद पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में मुंबई हमले के मास्टरमाइंड की 03 साल तक सेवा होती रही लेकिन मोदी सरकार में पुलवामा अटैक के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंकवादियों को नाकों चने चबवा दिए।ये सब आपके वोट की ताकत से हुआ।अंत ने उन्होंने इसौली विधानसभा को अपना घर बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव ने पार्टी के उम्मीदवार को विजय श्री दिलवाने का आह्वान किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

