सुलतानपुर 17 नवंबर (आरएनएस)। जरूरतमंदों की मदद करने वाली संस्था धन श्री गुरुनानकदेव लंगर सेवा ट्रस्ट ने रविवार को अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर वृद्धाश्रम में भर्ती बुजुर्गों भोजन वितरण व और सामाजिक सरोकार का रील बना लोगों को संस्कार के प्रति सचेत करने वाली पीके अवधी टीम सहित कई समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
रेलवे स्टेशन व अस्पताल में भर्ती मरीज तीमारदारों को निरंतर भोजन, रक्तदान करने, बीमार की सेवा, असहाय लोगों को व्हीलचेयर देने गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा में सहायता करने निर्धन परिवारों को मदद करने तथा तीर्थयात्रा कराने जैसे कई सामाजिक कार्य करने वाली लंगर ट्रस्ट ने तुराबखानी स्थित आश्रम में समाजसेवी डीपी गुप्ता, मलिन बस्ती के बच्चों के लिए मुफ्त पाठशाला चलाने वाली सीडब्लूसी की मजिस्ट्रेट सरिता यादव रणजीत सिंह सलूजा बैंक अफसर हरविंदर सिंह के प्रतापगढ़ के समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह व फ़ूड ब्लॉगर शिवा व कपूर सहित पीके अवधी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया. सभी वृद्धजनों को भोजन कराया गया. इस अवसर पर गुरदीप सिंह हरप्रीत कौर सरदार गगनदीप सिंह शिक्षक महेश दत्त प्रभाकर दत्त सतपाल सिंह सतनाम सिंह श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। सोमवार को कामतागंज स्थित भ_े पर मजदूरों को वस्त्र व खाना की थाली भी बांटी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

