लखनऊ 17 नवंबर (आरएनएस )। राजधानी लखनऊ के दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के निकट सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब झाडिय़ों के पास पेड़ से लटकता हुआ एक युवक का शव दिखाई दिया। घटना की सूचना सूचना-कर्ता मुकुल चौरसिया ने पुलिस को दी, जिसके बाद थाना स्थानीय की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि करीब 25 वर्ष का एक युवक पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारकर पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू की।पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए। घटना को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण किया। मृतक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक डायरी बरामद हुई। इन्हीं के आधार पर शव की पहचान राममूर्ति पुत्र ललई, निवासी ग्राम उढऩापुरकला, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर के रूप में की गई।पुलिस ने तुरंत मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की गई और बाद में एंबुलेंस के माध्यम से ्यत्ररू मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई आगे की जांच में सहायक होगी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मोबाइल फोन, डायरी और फॉरेंसिक रिपोर्ट की विस्तृत जांच आवश्यक है।स्थानीय पुलिस मृतक के परिजनों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि युवक किन परिस्थितियों में लखनऊ पहुंचा और उसकी मानसिक स्थिति कैसी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता जल्द लगाया जाएगा। घटना से क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है, जबकि पुलिस ने आसपास के लोगों को किसी प्रकार की अफवाह न फैलाने की अपील की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

