लखनऊ 17 नवंबर (आरएनएस )। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पूर्वी जोन और थाना गाजीपुर की संयुक्त टीम ने अम्रपाली तिराहा क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फर्जी नंबर प्लेट लगी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक अयोध्या रोड की ओर से संदिग्ध अवस्था में गुजरने वाले हैं।दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास पुलिस टीम की नजर जैसे ही उन दोनों युवकों पर पड़ी, उन्होंने तुरंत बाइक की दिशा बदलकर भागने की कोशिश की, जिसके दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों का नाम दशरथ निषाद (30 वर्ष), निवासी खीरो, रायबरेली और पिंटू यादव (21 वर्ष), निवासी देवा, बाराबंकी है।इन दोनों के कब्जे से सोने की छीनी गई चेन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद वाहन पर लगी नंबर प्लेट फर्जी निकली, जिसकी मूल पंजीकरण संख्या क्क32हृञ्ज8832 है। पूछताछ के दौरान दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने करीब एक माह पहले भी अम्रपाली तिराहे के पास एक महिला, जो अपने बच्चे के साथ जा रही थी, के गले से चेन झपटकर फरार हुए थे। वह चेन बेचने के लिए दोनों लखनऊ आए थे, लेकिन बेच नहीं पाए और वापस लौटते समय ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।यह पूरी कार्रवाई उस प्रार्थना पत्र के आधार पर शुरू हुई थी, जो 11 अक्टूबर 2025 को आयुष जैन द्वारा थाना गाजीपुर में दिया गया था। उन्होंने बताया था कि 7 अक्टूबर को उनकी माता सरिता जैन किसी काम से बाहर गई थीं, तभी गली में पीछे से आए दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के आधार पर मुकदमा संख्या 350/25 धारा 304(2) व 317(2) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास के ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज खंगाले, संदिग्धों से पूछताछ की और लगातार निगरानी करते हुए आरोपियों की तलाश जारी रखी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दशरथ निषाद पर लखनऊ और रायबरेली में 379, 392, 304(2), 317(2), 504, 506 और 354 जैसी गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, पिंटू यादव पर बाराबंकी में मारपीट व धमकी से संबंधित मुकदमा पंजीकृत है।छीनी गई चेन बरामद होने के बाद दोनों के खिलाफ धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संभावित अपराधों की जानकारी जुटाने में लगी है और संबंधित थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। यह गिरफ्तारी पूर्वी जोन व थाना गाजीपुर पुलिस टीम की सतर्कता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

