14 नवंबर से 13 दिसंबर तक लिमिटेड पीरियड ऑफर
लखनऊ 17 नवंबर (आरएनएस ) भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने छात्रों के लिए एक बड़ा तोहफा देते हुए स्टूडेंट प्लान स्ञ्जङ्क 251 लॉन्च किया है। चिल्ड्रन डे के अवसर पर जारी यह विशेष योजना लिमिटेड पीरियड ऑफर है, जिसे खास तौर पर विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। मात्र 251 रुपये यानी लगभग 8.96 रुपये प्रतिदिन के खर्च में यह प्लान कॉलिंग, इंटरनेट डेटा और स्रूस् जैसी सभी आवश्यक डिजिटल सुविधाएं प्रदान करता है।नई योजना के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, 100त्रक्च हाई-स्पीड डेटा और प्रतिदिन 100 स्रूस् की सुविधा दी गई है। निर्धारित 100त्रक्च डेटा खत्म होने के बाद भी यूज़र्स 40 द्मड्ढश्चह्य की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिन है, जिससे यह उन विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयुक्त साबित होगा जो ऑनलाइन पढ़ाई, कॉन्टेंट स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और नियमित कॉलिंग का उपयोग करते हैं।बीएसएनएल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह ऑफर सभी प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। रिचार्ज के लिए ग्राहक नजदीकी क्चस्हृरु ष्टस्ष्ट केंद्र पर जा सकते हैं, या ड्ढह्यठ्ठद्य.ष्श.द्बठ्ठ के माध्यम से अथवा सेल्फ केयर ऐप डाउनलोड करके भी रिचार्ज कर सकते हैं।यह ऑफर 14 नवंबर 2025 से 13 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। बीएसएनएल ने उम्मीद जताई है कि यह किफायती और उपयोगी प्लान छात्रों को सशक्त डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा और उनकी दैनिक संचार आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

