प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। भवम क्लब ने भानु प्रताप क्लब को 19 रन से हराकर एसए इंडोर कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये। भवम क्लब की जीत में आदित्य राज सक्सेना (3.2-0-13-3) और कार्तिक मिश्रा (4-0-15-3) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि भानु प्रताप क्लब के शिव पाल की उम्दा गेंदबाजी (4-0-28-4) व्यर्थ हो गई।
ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गए मैच में भवम क्लब ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 122 रन (अमृतांश यादव 40, आदित्य सक्सेना व अभि 15-15, प्रिंस सरोज 14, शिव पाल 4/28, राज 2/10, श्रेयांश शर्मा, रितेश व अर्णव सिंह एक-एक विकेट) बनाकर भानु प्रताप सिंह क्लब को 24.2 ओवर में 103 रन (प्रत्यूष त्रिपाठी 21, राज 13, प्रतीक यादव 11, आदित्य सक्सेना 3/13, कार्तिक मिश्रा 3/15, हनी सिंह 2/15, शुभम सरोज व प्रिंस सरोज एक-एक विकेट) पर समेट दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

