भाजपाइयों ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का किया स्वागत
प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रयागराज आगमन पर भाजपाइयों ने बमरौली एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की तरह जंगल राज लाना चाहते थे। बिहार की जनता ने उनका सूपड़ा साफ कर दिया और अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जंगल राज शासन का सूपड़ा साफ करने की
पश्चिम बंगाल की जनता मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, राजद, वामदल, तृणमूल कांग्रेस के लोग बिहार विधानसभा के चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार उखाडऩे का सपना देख रहे थे लेकिन बिहार की जनता ने उनको ही उखाड़कर फेंक दिया और संदेश दे दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजय रथ रुकने वाला नहीं है।
उन्होंने एस आई आर अभियान को लेकर कहा कि एस आई आर लोकतंत्र का महाभियान बन चुका है और इस अभियान के अंतर्गत वास्तविक मतदाता सामने आएंगे और अपने मतदान का पूरा अधिकार पाएंगे और फर्जी घुसपैठी बने मतदाता जो भारतीय लोकतंत्र को लहू लुहान कर रहे थे उनका सफाया होगा।
स्वागत करने वालों में विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक दीपक पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष जमुना पार विभव नाथ भारती, राजेश केसरवानी, रामलोचन साहू, देवाशीष पांडे संतोष त्रिपाठी, हर्षित मिश्रा रॉबिन साहू, ज्ञान बाबू केसरवानी, आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

