प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। स्प्रिंग डेल नर्सरी स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर 2 वर्ष से 5-1/2वर्ष के नन्हें बालकों ने रंगीन वेशभूषा में मंच पर नृत्य और अभिनय प्रस्तुत किया। उन्होंने नृत्य कर अत्यंत उत्साह, उल्लास के साथ अपनी प्रतिभाओं को अभिव्यक्त किया।
सत्य घटना पर आधारित विशिष्ट न्याय नाटक पर बच्चों ने अभिनय कर दर्शकों को समाज में प्रत्येक प्राणी की महत्वता और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने का संदेश पहुॅंचाया।
प्रधानाचार्या ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि हमें प्रत्येक व्यक्ति की विभिन्नताओं को स्वीकारना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए तभी हम एक सद्भावपूर्ण समाज निर्मित कर सकते हैं। इस प्रकार स्वयं एक आदर्श उदाहरण बनकर अपने बच्चों को भी एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक बना सकते हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

