बार काउंसिल आफ उप्र के चुनाव में सदस्य के लिए अनुभव त्रिपाठी ने बडी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ किया नामांकन
प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के चुनाव का नामांकन चल रहा है। सोमवार की दोपहर युवा अधिवक्ता अनुभव त्रिपाठी ने बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के लिए बडी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ आज नामांकन किया। युवा अधिवक्ता अनुभव त्रिपाठी का कहना है कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए चुनाव मैदान में हूं। प्रयागराज के करछना के बेदौ निवासी युवा अधिवक्ता अनुभव त्रिपाठी के पिता पं जीपी त्रिपाठी वरिष्ठ पत्रकार है। इसके पूर्व युवा अधिवक्ता अनुभव त्रिपाठी आज सुबह बडी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ एमजी मार्ग स्थित आवास से निकलकर जिला कचेहरी प्रयागराज पहुंचे। अधिवक्ताओं से मिल कर आशीर्वाद लेने के पश्चात उनके साथ दोपहर करीब एक बजे नामांकन के लिए बार काउंसिल रवाना हुए। इस दौरान बडी संख्या में अधिवक्ता और शहर के लोग साथ में थे जिनमें प्रमुख अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष गिरीश कुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, अमरेश कान्त दुबे, तुलसीदास शुक्ल, आशुतोष तिवारी (बबलू), अशोक कुमार शुक्ल, कमलाशंकर ओझा, जैनुल रिजबी, अजय तिवारी, संजय पाण्डेय, आशू शुक्ला (शिवम), सुन्दरम, नितिन उपाध्याय, दिवाकर शुक्ल, ओम जी सिंह, अनूप मिश्र सहित बडी संख्या में अधिवक्ता थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

