भोपाल 17 नवंबर (आरएनएस)।नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमणों एवं अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सीएम हेल्प लाईन, कॉल सेंटर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण तथा निगम की नियमित कार्यवाही के तहत विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण कर लगाई गई फल, सब्जी, कंबल, ठेले आदि के अतिक्रमणों को हटवाया और आवागमन को सुगम बनाया। निगम अमले ने दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामग्री रखकर व्यवसाय करने वालों के अतिक्रमणों को हटाया और दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी।
निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के दलों ने सोमवार को भदभदा रोड, भदभदा मण्डी, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, रंगमहल, टी.टी.नगर, टीन शेड, माता मंदिर आदि क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ से सब्जी, मोबाईल, कंगल की दुकान, आईसक्रीम की गाड़ी, ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर व अन्य अतिक्रमणों को हटवाया।

