करमा/सोनभद्र(आरएनएस )। स्थानीय थाना क्षेत्र के बैंडाड़ गांव में स्थित पुलिया के पास सामने से आ रहे एक पिकअप वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक था कि बाइक सवार संभल भी नहीं सके। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने रामपति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल राजन को प्राथमिक उपचार के बाद रॉबट्र्सगंज के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन चालक की तलाश जारी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

