:-गोण्डा बसंतपुर राजा गांव के पास हुआ हादसा।
गोण्डा 18 नवंबर। जनपद के थाना इटियाथोक क्षेत्र में महराजगंज-लक्ष्मणपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई। यह हादसा बसंतपुर राजा चौराहे के पास हुआ, जहां बाबापुरवा निवासी सुरेश गोस्वामी ट्रैक्टर के नीचे दब गए।
सुरेश गोस्वामी जब काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गड्ढे में पलटा हुआ ट्रैक्टर मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सुरेश अपने भाई महेश के साथ अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर बलरामपुर चीनी मिल बेचने गए थे। रात करीब 12 बजे सुरेश अपना ट्रैक्टर लेकर आगे चल रहे थे और उनके पीछे महेश आ रहे थे। रास्ते में सुरेश का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर के चारों पहिए ऊपर उठ गए और सुरेश उसी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सुरेश गोस्वामी के दो बेटे हैं, तरुण और अरुण। अरुण घर पर किराना की दुकान चलाते हैं, जबकि तरुण पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। ग्राम प्रधान हारून निशा ने बताया कि दुर्घटना में सुरेश गोस्वामी की मौके पर ही मौत हो गई थी और उनका अंतिम संस्कार घर पर ही किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

