:-एसडीएम ने शिविर का निरीक्षण किया।
करनैलगंज(गोण्डा) 18 नवंबर। ग्राम सकरौरा ग्रामीण में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगाया गया। जिसका निरीक्षण एसडीएम नेहा मिश्रा ने किया। एसडीएम ने बताया कि जिले में करनैलगंज तहसील से फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) शिविर की शुरुआत की गई है। करनैलगंज तहसील से राजस्व कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर रजिस्ट्री करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। सोमवार को सकरौरा ग्रामीण में फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगाया गया। जिसमें किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए करीब 120 किसानों ने पंजीकरण कराया। इसके पहले करनैलगंज ग्रामीण में एक दिन में 223 लोगों का पंजीकरण किया गया था। एसडीएम ने उन्होंने आसपास के किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि आने वाले समय में जैसे आज आधार की उपयोगिता हर कार्य में पड़ रही है इसी तरह किसान पंजीकरण भी अनिवार्य रूप से होना आवश्यक है। किसानों को जागरूक करते हुए उन्होंने प्रत्येक किसान को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिविर में राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडे, लेखपाल विकास सिंह सहित अन्य कर्मचारी फार्मर रजिस्ट्री करने के कार्य में लग रहे। एसडीएम ने बताया कि प्रत्येक राजस्व गांव में शिविर लगाने के लिए लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है जो हर हाल में किसानों का पंजीकरण करेंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

