कुशीनगर, 18 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा पुलिस ने गौ- तस्करी के मामले मे बीते 05 बर्षों से वांछित फरार चल रहा 25000/- रुपये का इनामिया शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आज 18 नवम्बर को पटहेरवा पुलिस ने मु0अ0सं0 422/20 धारा 429 भादवि 3/5ए/8/5बी गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में बीते 05 बर्षों से फरार चल रहा वांछित 25000/- रुपये का इनामिया शातिर अपराधी रेहान वारिस पुत्र मो0 शमी निवासी नवीगंज सेवा हास्पिटल के पीछे थाना कोतवाली नगर बाराबंकी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 422/20 धारा 429 भादवि 3/5ए/8/5 बी गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना पटहेरवा कुशीनगर (25000/ रूपया इनामिया), मु0अ0सं0396/2020 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा, मु0 अ0सं0 423/2020 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा शामिल है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उ0नि0 अनुराग यादव, उ0नि0 मनोज कुमार वर्मा, आरक्षी मुलायम यादव, आरक्षी आनन्द गुप्ता शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

