दतिया 18 नवंबर (आरएनएस)। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नागेन्द्र सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वनिधि संकल्प अभियान अंतर्गत निकाय के समस्त पथ विक्रेताओं को भारत सरकार के निर्देशानुसार 3 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2025 तक पुर्नगठित पीएम स्वनिधि योजना अतर्गत स्वनिधि संकल्प अभियान क्रियान्वित है जिसका उद्देश्य पथ विक्रेताओं को सूक्ष्म ऋण को सुगम बनाना है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल सशक्तिरकण को बढ़ावा देना, क्षमता निर्माण करना और सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करना है। योजना के अंतर्गत प्रारंभ मं 15 हजार रूपये की ऋण राशि नियमित चुकाने पर 25 हजार रूपये का ऋण एवं तृतीय ऋण नयिमित चुकाने पर 50 हजार रूपये का ऋण प्रदान किया जायेगा। सभी पथ विक्रेता अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस योजना का लाभ लें एवं अभियान को सफल बनाये। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नगर पालिका दतिया की डे-एनयूएलएम शाखा में सम्पर्क किया जा सकता है।

