छतरपुर 18 नवंबर (आरएनएस)।मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सत्र 2025-26 की संभाग स्तरीय कुश्ती महिला एवं पुरुष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, छतरपुर द्वारा दिनांक 17 नवंबर 2025 को शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय की कुलगुरु माननीय प्रो शुभा तिवारी की अध्यक्षता, यशवंत सिंह पटेल के मार्गदर्शन एवं संचालक शारीरिक शिक्षा डॉ बीपी सिंह गौर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के पश्चात प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुलगुरु प्रो शुभा तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि खेल हमें जीवन में स्वस्थ रहने का महत्व सिखाते हैं। उन्होंने उक्त प्रतियोगिता में आए हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालक शारीरिक शिक्षा डॉ बी पी गौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल हमें ना कि सिर्फ अनुशासन सिखाता है बल्कि खेल से हमें अन्य युवाओं को प्रेरणा भी मिलती है। उक्त प्रतियोगिता में कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा प्रभारी नंदकिशोर पटेल ने किया।
उक्त कार्यक्रम में कुश्ती प्रतियोगिता महिला वर्ग की विधा प्रभारी डॉ गौरी सनागो, पुरुष वर्ग के विधा प्रभारी डॉ योगेश चतुर्वेदी,सहायक प्रभारी प्रिया बरसैंया, डॉ अरविंद महलोनिया, आशिया खान विभिन्न महाविद्यालय के सहयोगी कीड़ा अधिकारी डॉ हेमंत यादव नौगांव, हरिश्चंद्र चौरसिया रहली, तैयब खान राजनगर शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी साथी सदस्य गण उपस्थित रहे।
उक्त प्रतियोगिता में सागर संभाग के चार जिलों पन्ना, सागर ,टीकमगढ़ एवं छतरपुर जिले की टीम के कुल 57 प्रतिभागी शामिल हुए।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सागर कुश्ती संघ से चार निर्णायक भी बुलाए गए थे जिनके द्वारा पूरी प्रतियोगिता निर्विवाद रूप से संपन्न करवाई गई सभी प्रतिभागियों के मध्य हर वजन के प्रतिभागियों की फाइट करवाकर प्रतियोगिता करवाई गई, जिससे हमारे विजेता उपविजेता प्रतिभागी निकल कर आए। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया एवं निर्णायक मंडल के द्वारा सबसे अधिक छतरपुर जिले के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं के गोल्ड जीतने के कारण छतरपुर जिले की पूरी प्रतियोगिता की चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की गई। हमारा छतरपुर जिला महिला एवं पुरुष वर्ग में विजेता घोषित हुआ। उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के समापन पर विधा प्रभारी डॉ योगेश चतुर्वेदी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

