भोपाल 18 नवंबर (आरएनएस)।मध्?य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को डाकघरों और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (ढ्ढक्कक्कक्च) के अधिकृत प्रतिनिधि (डाकिये) के माध्?यम से बिना किसी अतिरिक्?त शुल्?क के बिजली बिल भुगतान की सुविधा उपलब्?ध कराई गयी है। अब बिजली उपभोक्?ताओं को यह सरल और सुलभ भुगतान की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के नजदीकी डाकघर में मिलना शुरू हो गई है। डिजिटल और सुरक्षित तरीके से डाकघर के माध्?यम से बिल भुगतान की सुविधा शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी उपलब्?ध है।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को प्रदत्त सेवाओं का विस्तार करते हुए बिल भुगतान की व्यवस्था को और अधिक सरल एवं सुलभ बनाते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (ढ्ढक्कक्कक्च) के माध्?यम से बिजली बिल भुगतान की विशेष सुविधा उपलब्?ध कराने के लिए एक समझौता ज्ञापन हस्?ताक्षरित किया गया है। इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के सहायता प्राप्त चैनलों के माध्यम से बिजली बिल संग्रहण को सक्षम बनाते हुए बिजली उपभोक्?ताओं को बिना अतिरिक्?त प्?लेटफॉर्म चार्ज के बिल भुगतान की सुविधा उपलब्?ध कराना है। अब बिजली उपभोक्ता इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के विस्तृत नेटवर्क और डाकिया/ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से भी अपने घर के पास या घर बैठे ही आसानी से बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे।

