बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे 2 सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की थी। साल 2019 में आई पहली किस्त की तरह लोग सीक्वल पर भी प्यार बरसा रहे हैं। रिलीज का चौथा दिन दे दे प्यार दे 2 के लिए कैसा रहा? इसकी ताजा रिपोर्ट भी आ चुकी है। दूसरी ओर दुलकर सलमान की फिल्म कांथा के ताजा आंकड़े भी आ गए हैं।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दे दे प्यार दे 2 ने पहले सोमवार यानी चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने तीसरे दिन 13.75 करोड़ और दूसरे दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड की कमाई के हिसाब से कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अजय की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। दे दे प्यार दे 2 ने कुल 39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
दे दे प्यार दे 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर सलमान, समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म कांथा भी रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के चौथे दिन इसने 1.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 4.35 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर चुकी फिल्म कांथा ने अब तक कुल 15.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यामी गौतम की फिल्म ‘हकÓ ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 35 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इसने अपने कलेक्शन में इजाफा किया था, यामी की फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 17.30 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गलफ्रेंडÓ की कमाई भी सोमवार को यानी रिलीज के ग्यारहवें दिन सिर्फ 50 लाख हुई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 16 करोड़ रुपये है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

