साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म एनबीके111 में नजर आएंगी। 41वां जन्मदिन की खुशी के मौके पर फिल्म से नयनतारा का खास लुक शेयर किया गया, जिसमें वह शाही लुक में नजर आईं।
आज इंस्टाग्राम पर एनबीके111 के निर्माताओं ने फिल्म से नयनतारा का लुक जारी किया और कैप्शन में लिखा, वह रानी जो महासागरों की शांति और तूफानों के प्रकोप को वहन करती है। निर्माताओं ने इस फिल्म की पूरी टीम की ओर से नयनतारा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
नंदमुरी बालकृष्ण की आगामी ऐतिहासिक फिल्म एनबीके111 का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी कर रहे हैं। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है, जिसकी चर्चा फिलहाल एनबीके111 शीर्षक से हो रही है। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नंदमुरी के जन्मदिन पर की गई थी। वहीं आज नयनतारा के जन्मदिन पर फिल्म से एक्ट्रेस का शाही लुक सामने आया है। जिसने फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
एनबीके111 के अलावा नयनतारा निर्देशक अनिल रविपुडी की आगामी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म मन शंकर वर प्रसाद गरु में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मेगास्टार चिरंजीवी नजर आएंगी। इन फिल्मों के अलावा नयनतारा साउथ स्टार यश के साथ फिल्म टॉक्सिक में नजर आएंगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

