बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर इन दिनों आगामी फिल्म 120 बहादुर के प्रमोशन में जुटे हैं। निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज कर दिए हैं, जिसे लोगों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म का नया पोस्टर आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि 120 बहादुर का नया पोस्टर साझा करते हुए फरहान ने रेजांग ला के इतिहास को याद किया है। उनका पोस्ट लोगों का ध्यान खींच रहा है।
फरहान ने 120 बहादुर का नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, आज से 63 साल पहले रेजांग ला में इतिहास लिखा गया था। अविश्वसनीय सच्ची कहानी पर आधारित, इस कहानी को 3 दिनों में बड़े पर्दे पर देखें। जाहिर है कि भारत-चीन के बीच रेजांग ला की लड़ाई 18 नवंबर, 1962 को हुई थी। युद्ध में 120 भारतीय जवानों ने 3,000 चीनी सैनिकों का मुकाबला किया था। इसी युद्ध पर आधारित 120 बहादुर 21 नवंबर को रिलीज हो रही है।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के सीईओ विशाल रामचंदानी ने कहा, 120 बहादुर हमारे सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान का सम्मान करती है। हमें वाकई बहुत खुशी है कि जिन सैनिकों के जज्बे का यह फिल्म जश्न मनाती है, वे इसे अपने परिवारों के साथ देख पाएँगे। देश की सेवा करने वालों के लिए इस स्क्रीनिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए पिक्चरटाइम का हम तहे दिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
राशि खन्ना, स्पर्श वालिया, विवान भटेना, धनवीर सिंह, दिग्विजय प्रताप, साहिब वर्मा, अंकित सिवाच, फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा रहे हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारी अजिंक्य देव और एजाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

