नई दिल्ली ,23 नवंबर। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी ्रश्चश्चद्यद्ग ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एक नई और अनोखी एक्सेसरी को शामिल किया है। आमतौर पर आईफोन, आईपैड या मैकबुक के लिए चर्चा में रहने वाली ऐपल ने इस बार कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं, बल्कि एक प्रीमियम मोबाइल ग्रिप और स्टैंड लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे मशहूर डिजाइनर क्चड्डद्बद्यद्ग4 ॥द्बद्मड्ड2ड्ड के साथ मिलकर तैयार किया है। हाल ही में कंपनी ने 150 डॉलर का ‘आईफोन पॉकेटÓ लॉन्च कर सुर्खियां बटोरी थीं, और अब यह नया ग्रिप स्टैंड बाजार में उतारा गया है जो डिजाइन और उपयोगिता का एक बेहतरीन मिश्रण है।
यह नई ग्रिप रूड्डद्दस्ड्डद्घद्ग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जिसका मतलब है कि यह चुंबक की मदद से किसी भी रूड्डद्दस्ड्डद्घद्ग वाले आईफोन के पीछे आसानी से चिपक जाती है। इसे जितनी आसानी से लगाया जा सकता है, उतनी ही आसानी से हटाया भी जा सकता है। इस स्टैंड को विशेष रूप से इस तरह डिजाइन किया गया है कि फोन को पकडऩे में यूजर को कम से कम मेहनत करनी पड़े। कंपनी का दावा है कि यह स्टैंड आईफोन को होल्ड करने के कई अलग-अलग तरीके प्रदान करता है, जिससे फोन गिरने का डर कम होता है और ग्रिप मजबूत बनती है।
इस प्रोडक्ट को लॉन्च करने के पीछे कंपनी की सोच काफी संवेदनशील है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ग्रिप को विशेष रूप से दिव्यांग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोडक्ट को डिजाइन करने से पहले कई लोगों के इंटरव्यू लिए गए थे ताकि फोन पकडऩे में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को समझा जा सके। इसका एर्गोनोमिक डिजाइन यह सुनिश्चित करता है कि फोन का इस्तेमाल करते समय हाथों और उंगलियों पर ज्यादा जोर न पड़े।
यह प्रीमियम ग्रिप दो कलर ऑप्शन- ष्टद्धड्डह्म्ह्लह्म्द्गह्वह्यद्ग और ष्टह्म्ड्डह्लद्गह्म् में उपलब्ध कराई गई है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए ष्टह्म्ड्डह्लद्गह्म् वर्जन को रिसाइकिल मटीरियल के जरिए तैयार किया गया है, जबकि ॥द्बद्मड्ड2ड्ड की अपनी वेबसाइट पर यह कुछ अन्य रंगों में भी मौजूद है। कीमत की बात करें तो अमेरिका में इसकी कीमत 69.95 डॉलर (लगभग 6200 रुपये) है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत 6,400 रुपये तय की गई है। इसे खरीदने से पहले यूजर्स को यह ध्यान रखना होगा कि यह केवल रूड्डद्दस्ड्डद्घद्ग फीचर वाले आईफोन मॉडल्स के साथ ही काम करेगा।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

