भोपाल 23 नवंबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय ने भोपाल ऑटो मोबाईल्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन एवं पुरस्कार वितरण किया।
महापौर मालती राय ने क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण किया और खिलाडिय़ों एवं आयोजकों को खेल भावना को बढ़ाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, पार्षद शिखा गोहल के अलावा हरिओम जटिया, आशीष पांडे सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रशंसक व आयोजन समिति के सदस्यगण मौजूद थे।

