भोपाल 23 नवंबर (आरएनएस)। महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य में कलचुरी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य में रविवार को कोलार स्थित एल.एन.सिटी.यूनिवरसिटी के सभाकक्ष में कलचुरी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। महापौर राय ने नव विवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया। वरिष्ठ नागरिक मंच कलार समाज एवं कलार समाज मध्यप्रदेश के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में महापौर परिषद के सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यती, कलचुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.एन.चौकसे, राष्ट्रीय महासचिव एम.एल.राय, वरिष्ठ नागरिक मंच की अध्यक्ष कल्पना राय, महिला ईकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम चौधरी के अलावा अनुपम चौकसे, पूनम चौकसे, निधि चौकसे, एल.एन.मालवीय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधू व वर-वधुओं के परिजन मौजूद थे।

