दतिया 23 नवंबर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दतिया जिले में रोजगार कार्यालय दतिया, जिला उद्योग विभाग एवं आईटीआई दतिया द्वारा आज 24 नवम्बर 2025 को प्रात: 10.30 बजे से शासकीय आईटीआई कॉलेज वक्सी हनुमान मंदिर रोड़ दतिया पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया गया है।
आयोजित मेले में माईक्रो बिजनेस लोन वर्टीकल, पुखराज हैल्थ केयर प्रायवेट लिमिटेड ग्वालियर, चेकमेट सर्विस प्रावयेट लिमिटेड गुजरात, भारतीय जीवन बीमा निगम दतिया, एक्सिस बैंक दतिया, शिव शक्ति ऐग्रीटेक लि. और एचडीएफसी बैंक द्वारा भाग लिया जायेगा।
इच्छुक आवेदन अपने साथ शैक्षिणक योग्यता, आधार समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन कार्ड, पैन कार्ड, नवीनतम् फोटो सहित अन्य प्रमाणपत्रों की मूलप्रति, छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया पूर्णत: नि:शुल्क रहेगी।

