दतिया 23 नवंबर (आरएनएस)। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देशन में और डॉ. बी.के. वर्मा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग दिन प्रतिदिन उपलब्धियां हासिल कर रहा है। बीतें दिनों कई महत्वपूर्ण अवसरों पर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी क्षमताओं निर्वाहन कर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण पायदान हासिल किये हैं। फिर बात चाहे विभागीय सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की हो, स्वस्थ्य नारी, स्वस्थ्य परिवार कार्यक्रम के जिले में क्रियान्वयन की, या फिर एम आर-2 टीकाकरण कार्य और एमडीआर रिब्यू की। सभी में सम्मानजनक प्रदर्शन कर तय लक्ष्यों को पूरा करने में पुरजोर प्रयास किया है।
यही कारण है कि जहां स्वास्थ्य विभाग की सीएम हेल्पलाइन में पूरे मध्यप्रदेश में जिले की रेंक चौथी रही। वहीं स्वस्थ्य नारी स्व. परिवार कार्यक्रम में कलेक्टर को मिशन संचालक की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। एम आर-2 टीकाकरण में भी कलेक्टर वानखड़े जी को प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सघन खोज अभियान मैं उच्च जोखिम युक्त आबादी के एक्स-रे स्क्रीनिंग में जिला प्रदेश में अंडर फाइव है।
जिले के ब्लॉक दतिया में सीएम हेल्प पर जननी सुरक्षा भुगतान/प्रसूता सुरक्षा भुगतान के मामले में एएनएम द्वारा की गई लापरवाही की गई। एएनएम के द्वारा स्वयं 2 हितग्राहियों की एंट्री गलत की गई। जिससे हिग्राहियों को योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ा। इस बात की जानकारी लगते ही सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा के निर्देशानुसार बी.एम.ओ. डॉ. राहुल चउदा ने एएनएम को स्वयं दोनों हितग्राहियों को भुगतान करने के निर्देश दिए। एएनएम ने जेएसबाई/पीएसबाई योजना का भुगतान चौक के माध्यम से किया और हितग्राहियों ने सीएम हेल्पलाइन शिकायत को संतुष्टीपूर्वक बंद कराया।

