पटना, 24 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव में #एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन के साथ लोजपा कोटे से माननीय संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नियुक्त किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने उन्हें बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में सम्मानित किया। शनिवार को आयोजित समारोह में राकेश सिंह ने मंत्री को बाबा हरिहरनाथ का प्रसाद खिलाया और मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया, साथ ही बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। राकेश सिंह ने कहा कि मंत्री जी का संगठन में अनुभवी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और मजबूत कार्यशैली का लाभ जनता को मिलेगा तथा सुशासन का संकल्प बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। समारोह में राज्य के समग्र विकास, जनहित और जनकल्याण के विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री संजय सिंह ने अपने सरल, शांत और सकारात्मक मार्गदर्शन को हमेशा प्रेरणादायक बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार अधिक समृद्ध, सक्षम और विकसित बनेगा। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने का निमंत्रण सहजता से स्वीकार किया और जल्द ही दर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंटू बाबा, चंदन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मोनू कुमार सिंह, युवा मोर्चा के सुमंत बाबा, गुड्डू सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

