मेरठ 26 नवंबर (आरएनएस ): मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वेस्ट यूपी में चल रहे वकीलों के आंदोलन के बीच बुधवार को बीजेपी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सांसद के बयान के बाद बड़ी संख्या में वकील उनके आवास पहुंचे और विरोध जताया।
सांसद का विवादित बयान आया सामने
लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रयागराज में हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को लेकर कहा- प्रयागराज में प्रैक्टिस कर रहे वकीलों का नंबर दीजिए, उन्हें चि_ी भेजकर ॥ष्ट बेंच पर समर्थन मांगूंगा। समर्थन दिया तो पीठ पर, नहीं दिया तो विरोध में खड़े होंगे। जब तक प्रयागराज में आग नहीं लगेगी, हम जलेंगे, वो मौज लेंगे। इस बयान के सामने आने के बाद वेस्ट यूपी के वकीलों में नाराजग़ी बढ़ गई।
सैकड़ों वकील पहुंचे सांसद के घर, आज बड़ा आंदोलन
सांसद के बयान के विरोध में बुधवार सुबह सैकड़ों वकील उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की मांग न्यायसंगत है और इस पर राजनीतिक बयानबाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि मेरठ समेत वेस्ट यूपी के कई जिलों में वकील आज हाईकोर्ट बेंच को लेकर बड़ा आंदोलन कर रहे हैं। आज न्यायिक कार्यों से विरत रहकर अधिवक्ता विभिन्न जिलों में सांसदों के आवास पर पहुंचकर उनका घेराव कर रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

