नईदिल्ली,27 नवंबर। इस समय खेली जा रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गुजरात क्रिकेट टीम की कप्तानी कर रहे उर्विल पटेल ने बेहतरीन शतक लगाया। उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 31 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी यह पारी टी-20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा लगाए गए सबसे तेज शतकों की सूची में शुमार हुई। इस बीच टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
सैयद मुश्ताक अली 2024 में मेघालय क्रिकेट टीम ने पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 142/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में पंजाब के अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 106* रन बनाए थे। उनके बल्ले से 8 चौके और 11 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 365.52 की रही थी। इस धमाकेदार प्रदर्शन के कारण पंजाब को सिर्फ 9.3 ओवर में ही जीत मिली थी।
भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड उर्विल के नाम पर दर्ज है। गुजरात के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक पूरा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल ने 35 गेंदों में 113 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 12 छक्के शामिल रहे थे। उनके इस शतक की मदद से गुजरात ने त्रिपुरा के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
उर्विल ने मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में उर्विल ने सर्विसेज के खिलाफ मैच में 37 गेंदों में नाबाद 119 रन बनाए थे। अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के लगाए थे। उनकी पारी की मदद से गुजरात ने जीत के लिए मिले 183 रन के लक्ष्य को 12.3 ओवर में हासिल किया था। उन्होंने आर्य देसाई के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी भी की।
टी-20 में ऋषभ पंत और वैभव सूर्यवंशी 32-32 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। पंत ने 2018 में दिल्ली से (बनाम हिमाचल प्रदेश) ये पारी खेली थी। सूर्यवंशी ने हाल ही में एशिया कप में इंडिया-ए से खेलते हुए यूएई के खिलाफ शतक लगाया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

