बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में रिलीज के करीब है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया था, जिसे लोगों की साकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। रणवीर के अलावा, ट्रेलर में अर्जुन रामपाल के किरदार ने खूब ध्यान खींचा था। धुरंधर में वह आईएसआई मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे हैं, जिसमें वह काफी खूंखार दिखाई दिए। अर्जुन के 53वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने उनका एक और धमाकेदार लुक टीजर जारी किया है।
निर्माताओं ने धुरंधर का टीजर जारी किया है, जिसमें अर्जुन यानी ढ्ढस्ढ्ढ मेजर इकबाल की झलक दिखी है। कैप्शन दिया गया, तूफान है, तबाही तो लाएगा हाय! जन्मदिन की शुभकामनाएं। हालांकि, टीजर में दिखाई गई अर्जुन की झलक नई नहीं है, बल्कि निर्माताओं ने इसे धुरंधर के ट्रेलर से उठाया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 5 दिसंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

